फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सडक हादसे में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी अंकुर, दिनेश और मोनू पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह आठ बजे तीनों युवक एक बाइक से पानीपत जा रहे थे। बाइक अंकुर चला रहा था। हरियाणा के निम्बरी गांव के पास घने कोहरे के चलते उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गएं। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को पानीपत अस्पताल पहुंचाया। जहां से अंकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही बुच्चाखेड़ी से तीनों युवकों के परिजन पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें