जरूरतमंदों को कंबल वितरित
कैराना। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गांव दभेड़ी खुर्द में राशन कार्डों के साथ ही गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान के पति चौधरी मुन्शाद अली चौहान के आवास पर ठंड से बचाव के लिए गरीब और बेसहारा 25 लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन के अलावा पात्रों को राशन कार्डों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोशिना चौधरी, शहजाद, इश्हाक आदि उपस्थित रहे।