शामली। सोमवार को किसानों ने गन्ना मूल्य से संबंधित शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। संजीव लिलौन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में उन्होंने गन्ना का भुगतान तत्काल ब्याज सहित कराने की मांग की। गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल और आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए जाने की मांग की। इसके अलावा किसानों के बढ़ते बिजली के बिल पुरानी दरों पर देने की मांग की गई। मौके पर शीशपाल, कंवरपाल सिंह, नैनपाल सिंह, ब्रह्मपाल, रणधीर सिंह, धर्मदास, राकेश, ओमपाल, जयबीर सिंह, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।