फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडों पर बारिश, यमुना में छोड़ा 45 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों पर बारिश होने से रविवार को यमुना नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सोमवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 23 दिनों से यमुना सामान्य रूप से बह रही थी। पहाड़ों पर बारिश होने के बाद रविवार सुबह दस बजे हथिनीकुंड बैराज से 31 हजार 342 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। बाद में यमुना नदी में 45 हजार क्यूसेक पहुंच गया। रविवार को कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 228.20 मीटर के आसपास चल रहा था। यमुना में सुबह के समय छोड़े गए पानी से जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिले के ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक धीमान ने बताया कि यमुना नदी में छोड़े गए जलस्तर का सोमवार सुबह से असर दिखाई देगा। यमुना में छोड़ गए जलस्तर के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें