कार्रवाई की मांग की
बिजनौर। गांव कंभौर के डिग्गी ने एसपी महेश कुमार सिंह से शिकायत कर बताया कि उसने चांदपुर के स्याऊ में एक प्लाट खरीदा था। वह प्लाट पर बाउंड्री वॉल बनवा रहा था। आरोप लगाया कि सूरज के बेटे योगेंद्र, लवली व छत्रपाल उसे ब्लैकमेल करते हुए निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। आरोपी उससे 25 हजार रुपये व एक दुकान की मांग कर रहे हैं। 13 दिसंबर को योगेंद्र, लवली, छत्रपाल व जॉनी अपने पांच-सात साथियों के साथ और तमंचे से उसे आतंकित कर उसका सामान लूटकर ले गए। आरोपियों ने उसके प्लाट की बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया। डिग्गी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।