शामली।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष पति के प्रसन्न चौधरी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने स्वाधीनता सेनानियों को यादकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उधर, हिंदू महिला महाविद्यालय में सचिव ब्रजभूषण संगल ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या मंजू गर्ग ने छात्राओं को पर्व का महत्व समझाया। वहीं आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में प्रधानाचार्या विमलेश ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रबंधक उपेंद्र, ज्योति शर्मा, विक्रम सिंह, दलबीर सिंह, प्रवीण, अरुण शर्मा, भारतवीर, नरेश तोमर, मनोज द्विवेदी, अनुज, आकाश, माया देवी आदि रहे।