फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलो का उमडता सैलाब, कैराना व यमुना नदी हुई शिवमय

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति की शक्ति से आसान हुई मंजिल
विज्ञापन

कैराना।
शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त कांवड़िया भक्ति की शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को डाक कांवड़ और बाइक कांवड का रैला भी नजर आने लगा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जाने वाले भोलों का सैलाब हर हर महादेव, बोल बम बम बम, ओम नम: की जयघोष के साथ कैराना से होकर गुजर रहा है। शामली की ओर से आने वाले भोले पब्लिक इंटर कालेज शिविर में विश्राम करने के पश्चात यमुना पुल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर रहे हैं। यहां पर भोले यमुना नदी में स्नान करने के साथ ही भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना कर रहे हैं। उधर, शिवरात्रि पर्व को कुछ ही समय रह जाने पर डीजे की धुनों पर नाचते गाते डाक भोले आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही बाइक कांवडियों का रेला भी गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार की ओर प्रस्थान कर रहा है। कांवड़ यात्रा में जहां दिव्यांग भोले भी भक्ति रस में सराबोर होकर कांवड़ ला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें