फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू की मौत से परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटू की मौत से परिवार में मातम
विज्ञापन

शामली। कांवड़ियों के जत्थे के साथ डीजे लेकर हरिद्वार जा रहे कस्बा बनत निवासी अरुण उर्फ छोटू की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अरुण उर्फ छोटू (23) डीजे बजाने का कार्य करता था। मुजफ्फरनगर के हड़ौली गांव के युवकों और बागपत के गांव पुट्ठी धनौरा के युवकों ने बनत कस्बा से डीजे बुक किया था। शनिवार शाम छोटू डीजे बजाने के लिए कांवड़ियों के जत्थे के साथ हरिद्वार रवाना हुआ था। रास्ते में करंट लगने पर छोटू सहित दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को शाम करीब चार बजे छोटू का शव कस्बा बनत लाया गया, तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार में छोटू के अलावा उसके दो बड़े भाई हैं और दो बहनें हैं। माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। छोटू परिवार में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। छोटू की मौत से उसके परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें