शामली।
हिंदू महिला महाविद्यालय में एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने एक-एक पौधा रोेपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। शनिवार को कैराना रोड स्थित हिंदू महिला महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। जिसमें शिक्षिकाओं व छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में आम, नीबू, अमरुद, सागौन, कदम, आडू आदि के पौधे रोपित किए। प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने सभी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।