फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच के लिए मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

शामली। शामली जिले के गांव नाला निवासी अधिवक्ता यतेंद्र चौधरी ने शनिवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग काफी समय से चल रही है। पश्चिमी यूपी की जनता के लिए हाईकोर्ट जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। इस लिहाज से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना होने से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा किसानों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें