शामली। कैराना क्षेत्र के गांव बीबीपुर गांव निवासी महिला को शहर के सहारनपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। महिला के परिजनों का आरोप है कि वहां पर चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए। उधर, शाम को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सीएमओ डाक्टर राजकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, शाम के समय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक हांडा ने अस्पताल में सील लगा दी।