शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दूर दराज से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने में कोई राहत नहीं दी गई। जिन अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन आए हुए थे उन्होंने बैग व अन्य सामान अपने पास रखा। जिन अभ्यर्थियों के साथ कोई नहीं था उन्हें अपना बैग, मोबाइल, पर्स व अन्य सामान केंद्रों पर ही जमा करना पड़ा। सामान जमा करने पर उनसे 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक वसूल गए। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में प्रति बैग 10 रुपये और सरती देवी राजाराम स्कूल में 20 रुपये तक वसूले गए। अन्य केंद्रों पर भी यहीं स्थिति रही।