शामली। थाना आदर्श मंडी से कुछ दूरी पर भैंसवाल रोड पर एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के पास से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। देर रात पहुंचे परिजनों युवक की शिनाख्त गौरव पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला शांति नगर बताया। कहा कि युवक हलवाई के यहां पर काम करता था और परिवार से अलग रहता था। बाद में परिजनों ने पुलिस से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।