शामली। भारतीय योग संस्थान के जिला संगठन मंत्री अशोक कोरियर ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वीवी इंटर कॉलेज बालिका शाखा में योग शिविर शनिवार से शुरू होगा। यह शिविर 20 जून तक चलेगा। शिविर का समय सुबह पांच बजे से 6.30 तक रहेगा। उन्होंने शहर के सभी लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की।