फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शामली रोड स्थित गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनरों ने स्काउट और गाइडों को प्रथम दिवस पर ध्वज शिष्टाचार आदि की जानकारी दी। शिविर में मुजफ्फरनगर के ट्रेनर अमित कुमार, नवोदय विद्यालय बघरा के ट्रेनर वीके पांडेय व गुरमीत कौर ने सर्वप्रथम ध्वज शिष्टाचार व प्रार्थना कराई। इसके बाद ट्रेनरों ने झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा व सिद्धांत की जानकारी दी। मंगलवार को स्काउट और गाइडों को मीनारें बनाना, तंबु बनाना व गांठें लगाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राशिद अली चौहान के अलावा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें