फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की बजाय पीड़िता को दे रहे दरोगा जी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

शामली।
एच्छिक ब्यूरो में पुलिस के सामने पत्नी को ले जाने से इंकार करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने की बजाय जांच में उलझी हुई है।
खेड़ीकरमू निवासी महिला नितिन ने एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने ससुरालियों के खिलाफ एसपी से शिकायत की थी। यह वाद के लिए ऐच्छिक ब्यूरो में चला गया था। इस पर जांच की गई, जिसके बाद ऐच्छिक ब्यूरो में पुलिसकर्मियों के सामने उसके पति ने महिला को साथ ले जाने से मना कर दिया था। इसके बाद कार्रवाई के लिए ऐच्छिक ब्यूरो से यह पत्र कोतवाली को भेज दिया था। इस मामले में अब कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने दूसरे पक्ष से इस मामले में सेटिंग कर ली और अब पीड़िता तथा उसके पिता को धमका रहा है। एसपी ने मामले में सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें