शामली। दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय नेशनल फेडरेशन कप में शामली मार्शल आर्ट एकेडमी के मेडल जीतकर लौटे छह खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
शामली मार्शल आर्ट एकडेमी के छह खिलाड़ियों की टीम दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में वाको इंडिया नेशनल फेडरेशन कप गत 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक आयोजित किया गया। नेशनल फेडरेशन कप में शामली मार्शल आर्ट एकेडमी के मोहिन ने गोल्ड, शुगन व शुभम निर्वाल ने सिल्वर व साहिल शर्मा ने कांस्य मेडल जीतकर शामली जिले के का नाम रोशन किया। टीम मैनेजर सोनू सैनी ने नेशनल रेफरी का टेस्ट उत्तीर्ण कर किक बाक्सिंग में नेशनल रेफरी का स्थान प्राप्त किया। शामली पहुंचने पर टीम में शामिल खिलाड़ियों का टीम कोच व नेशनल रेफरी सुशील कौशिक व नेशनल रेफरी सोनू सैनी का स्वागत किया।