फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम संगठन महिला संचालिका का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत थानाभवन ब्लाक के 35 गांवों की ग्राम संगठन संचालिकाओं का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। डीडीओ बलराम कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामों में बने ग्राम संगठनों के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोजेक्ट कार्य कराने पर जोर दिया। बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्व: रोजगार दिए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। ताकि वह रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बन सके। योजना के जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बताया कि सभी पुस्तक संचालिकाओं को ग्रामों में बने संगठनों का लेखा जोखा रखना आवश्यक है। प्रत्येक ग्राम संगठन के तहत पांच से अधिक समूह बने है। जिन्हे 1.10 लाख की धनराशि सीआईएफ के रूप में दी जाती है। समूहों का सही तरह से लेनदेन और रखरखाव हो। इससे सभी समूहों एवं सदस्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए ब्लाक प्रबंधक हरपाल सिंह, श्रीनिवास, मोनिका, संगीता का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें