फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन दिवसीय समारोह का समपान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। भारतीय संस्कृति पर शोध करने भारत आए आस्ट्रेलियाई शोधकर्ता निक कैटन और उनके साथियों का कांधला कॉलेज में सम्मान किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान आई लव माई इंडिया नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कई सुंदर प्रस्तुति दीं। प्राचार्य डाक्टर चंद्रबीर सिंह ने बताया कि निक कैटन न्यूजीलैंड मूल के आस्ट्रेलियन नागरिक हैं तथा भारतीय संस्कृति पर शोध करने के लिए 20 दिवसीय दौरे पर भारत का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने देश को अतुल्य भारत की संज्ञा दी। कहना कि भारतीय संस्कृति से वह बहुत प्रभावित हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति का प्रेम उन्हें भारत ले आया। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र सिंह, साहब सिंह, आशीष, अनीता चौधरी, राजेंद्र, अमित, प्रिया पंवार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें