लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन
कैराना।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपाल संघ शाखा कैराना ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया।
मंगलवार को तहसील प्रांगण में लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखपाल की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने व प्रारंभिक वेतनमान 2000 से बढ़ाकर 2800 किए जाने, वेतन विसंगति दूर कराने, राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुए संशोधित राजस्व निरीक्षक नियमावली 201 पारित करने, लेखपालों की पदोन्नति द्वारा राजस्व निरीक्षक के समस्त रिक्त पदों को भरने, विशेष परिस्थिति में लेखपाल के निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण कराने संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन, लैपटॉप और र्स्माटफोन दिलाने की मांग की। इस दौरान सुरेशदत शर्मा, राज मुकेश भारती, मीनाक्षी चौहान, सत्यवीर सिंह, श्याम लाल सैनी, मुकेश कुमार और मनोज कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।