फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदारों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कांधला। अपराध पर अंकुश लगाए जाने व कस्बे व क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों पर रोक लगाए जाने को लेकर चौकीदारों की बैठक थानाध्यक्ष ने ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्य जैसे शराब, स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को जानकारी दिए जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साथ सर्दी के मौसम में रात्रि में गश्त ज्यादा करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रुकने वाले अपराधियों के बारे में पुलिस को तुरंत जानकारी दी जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में मौजूद सभी चौकीदारों को अपने पास से उन्हे एक-एक सिर पर बांधने वाला साफा भेंट किया। कुतबुद्दीन, अनवर, सुनील, नदीम, फकरूद्दीन, अल्ला दिया, वहीद, कुलदीप, उमेश, रामभगत, सद्दाम, नूरा, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें