कांधला।
क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा में बंदरों के हमलों से लोग परेशान हैं। एक सप्ताह के भीतर ही कई लोगों को बंदरों ने घायल कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक सप्ताह के भीतर बंदरों के हमले से राजू, इलमा, बिजेंद्र, सलमानी, बलजीत, नकली, रामो, रामकिशन, आसिफ घायल हो गए। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। रविवार को बंदरों ने राजू पर हमला बोल दिया। डीएम को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है।