शामली। करमूखेड़ी के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत भेजकर आंगनबाड़ियों पर खुले बाजार में सत्तू बेचने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। बुधवार को गांव निवासी मनोज समेत कई ग्रामीणों ने डीएम के नाम एक शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि गांव में आंगनबाड़ी को जितना सत्तू, दूध, फले आदि सामान गर्भवती महिलाओं, शिशुओं को दिए जाने के लिए मिलता है। वह खुले बाजार में बेचा जाता है। इस मामले में तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।