थानाभवन।
शिक्षक दिवस पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गुरू की महिमा पर विचार व्यक्त कर गुरुओं का सम्मान किया गया।
चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रणजोर, देवराज, सचिन, विकी, सोनम, पूजा, साक्षी, राखी, रामभतेरी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गुरू महिमा के गुणगान किए। छात्राओं ने सुंदर कविताओं के माध्यम से गुरुओं की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने कहा शिक्षक समाज का दर्पण होता है। एक शिक्षक को डॉ. राधाकृष्णन की भांति समाज की दशा और दिशा बदलने के लिए सर्वथा प्रयास करना चाहिए। सभी शिक्षकों को बधाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वसुन्धरा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीरज रानी, सोनिया गोयल, नीलम, अरविंद कुमार, सचिन गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।