शामली।
बेसिक शिक्षा विभाग में जनपद के 250 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बीएसए कार्यालय पर ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों नई तबादला नीति जारी की थी। इसके तहत तबादले के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन जरूरी बताया गया था। शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त रखी गई थी। इसके बाद बुधवार तक शिक्षकों को तबादला आवेदन की मूल कॉपी बीएसए कार्यालय जमा करानी थी। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय बनत में आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि आवेदनों का सत्यापन पूरा होने के बाद शिक्षकों के तबादले होंगे। जिले भर के 250 शिक्षकों ने दूसरे स्कूलों में स्थानांतरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक तबादले किए जाएंगे।