शामली।
बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेें शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक अनुराधा शर्मा ने पौधे रोपित कर किया। उन्होंने सभी छात्राओं को जीवन के लिए पौधे का महत्व बताया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रांगण में छायादार पौधे रोपित किए। इस दौरान जिला समन्वयक सुभाष चंद, वार्डन रश्मि व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।