गुरु पूर्णिमा पर भंडारों का आयोजन
गढ़ीपुख्ता। राझड़ रोड पर स्थित कुटिया पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें श्री स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मानव को अहंकार छोड़कर प्रेम के साथ जीवन निर्वाह करना चाहिए। घृणा के सहारे जिंदगी नहीं चल सकती। मानव को प्रेम, अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि गुरु बिना ज्ञान मिलना संभव नहीं है। स्वामी स्वरूपानंद की समाधि पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। पंडित राममोहन शर्मा ने पूजन कराया और भजन सुनाए। गढ़ीपुख्ता, राझड़, दुल्ला खेड़ी, खेड़की, भट्टू, कैल शिकारपुर, भैंसवाल, खेड़ा भाऊ, मालैंडी आदि ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विजय गिरि, सुरेंद्र पहलवान, कृष्णपाल, अजय कुमार, उदय गिरि, सतवीर भगत , संजीव, सतेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।