फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

212 मरीजों की जांच, 45 का ऑपरेशन के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब की ओर से भैंसवाल रोड स्थित लाला गंगाशरण आई हॉस्पिटल में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. मोहन लाल गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। 212 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 110 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत मिली। इनमें से 45 मरीजों को बस से लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद में आपरेशन के लिए भेजा गया। शिविर में 145 लोगों की बीपी एवं 61 लोगों की शुगर की जांच भी की गई। मौके पर चेयरमैन नवीन जैन, डॉ. कृष्ण गोपाल, सचिव मुकेश कुमार गर्ग, अनिल कुमार कच्छल, नवीन अग्रवाल, खुशीराम, रामफल, रणधीर सिंह मौजूद रहे। लायंस क्लब की ओर से अगला शिविर 24 अप्रैल को इसी हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें