फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग कर बीमारियां दूर भगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में मस्तगढ़ गांव में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर आरोग्य हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। योगाचार्य नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, रोगानुसार आसन, मंडुकासन, शशांक, वक्रासन, गोमुख आसन, मकरासन, भुंजगासन, शलभासन, मर्कटासन, पवनमुक्त आसन, अर्थहलासन, कपालभाति, भस्तिकासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रवीण त्यागी व योगेश त्यागी को गांव का योग शिक्षक नियुक्त किया गया। शिविर में प्रदीप कुमार, अक्षय, डाक्टर ईश्वर, अरविंद, प्रवीण, योगेश, शिमला, पप्पन, अभिषेक, विनय, बंटी, संतोष देवी मौजूद रहे। अगला योग शिविर काबड़ौत गांव के पंचायत घर में बुधवार से शुरू होगा। दस मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें