चौपाल में योजनाओं की जानकारी दी
जलालाबाद। कस्बे के रामलीला मैदान मे आयोजित न्यू इंडिया चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मादलपुर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में तीन गाड़ियों में एलईडी की बड़ी स्क्रीन पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई । इन योजनाओं के विषय में नगर के अधिकांश चौराहों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा, डाक्टर धर्मवीर पाल, हरिओम उपाध्याय, सुशील मोदी, अशोक कोरी, सुनील पाल, जनेश्वर सैनी, बबली कश्यप, राज नारंग, कुसुम कोरी, सुमनलता आदि मौजूद रहे।