कमल ज्योति संकल्प अभियान, जगमगा उठे घरों में दीप
शामली। कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत जिले भर में लाभार्थियों के घर दीपों से घर जगमगा उठे।
भाजपा एलम मंडल की ओर से खंदरावली गांव में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल के निर्देशन में कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत बूथ पर लाभार्थियों के घर पर दीप जलाकर एक नया भारत प्रगतिशील और सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया। आओ विकास का दीप जलाएं, फिर एक बार मोदी सरकार बनाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। करमूखेड़ी गांव में भाजपा के कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत हर बूथ पर लाभार्थियों के घर दीप जलाकर कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा के मेडिकल खेल के क्षेत्रीय सहसंयोजक डाक्टर मनोज चौधरी ने सेक्टर सात के बूथ नंबर पांच पर, लिलौन गांव में लाभार्थी जगबीर सिंह, मुकेश कुमार, इलियास अहमद के घर पहुंचकर कमल दीप जलाए। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धि की चर्चा की। इस मौके पर सेक्टर संयोजक मुकेश धीमान बूथ अध्यक्ष कंवरपाल सिह समेत लाभार्थी मौजूद रहे।