शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार का दिन गर्म रहा। हालांकि आने वाले दो दिन मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मंगलवार को आंधी तूफान के साथ आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ मंगलवार- बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। फरवरी माह में कई बार बूंदाबांदी हो चुकी है। अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। सोमवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार और बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। एस दौरान आंधी- तूफान और गरज के साथ बूंदाबांदी होगी।