कैराना। बनखंडी महादेव मंदिर में मोहल्ला बिसातियान स्थित कुम्हारों वाले मंदिर में राधा कृष्ण और श्रीगणेश की मूर्तियों की विधि विधान के साथ प्राणप्रतिष्ठा की गई। शुक्रवार को बनखंडी महादेव मंदिर में पंडित दिवाकर प्रसाद आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ पूजा कराई। इसके बाद राधा कृष्ण और श्रीगणेश की मूर्तियों की ढोल बाजे के साथ नगर परिक्रमा की गई। बाद में मोहल्ला बिसातियान में स्थित कुम्हारों वाले मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की गई। भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर राकेश वर्मा, विनोद वर्मा, संजू, राहुल आदि का सहयोग रहा।