कैराना। मोनी अमावस्या यमुना नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पुण्य लाभ कमाया।
सोमवार को सुबह से ही कैराना और हरियाणा की ओर तट पर हरियाणा के श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई। पूरे श्रद्धाभाव से ये यमुुना स्नान को पहुंचे और सूर्य देव की पूजा अर्चना की। इस दिन दान पुण्य करना भी शुभ माना जाता है, इसलिए लोगों ने यमुना तट पर ही यमुना नदी में स्नान किया। महिलाएं वाहनों से मंगल गीत गाती आ रही थी। श्रद्धालुओं की संख्या को देख कैराना पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। यमुना तट पर प्रसाद और खिलौनों की दुकानें लगी थीं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया था।