पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह की प्रथम बरसी आज
कैराना। वेस्ट यूपी के कद्दावर नेता रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को मायापुर स्थित उनके फार्म हाउस पर मनाई जाएगी। बता दें कि सांसद रहते हुए पिछले साल तीन फरवरी 2018 को बीमारी के चलते नोएडा के जेपी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। कृष्ण मित्तल ने बताया कि पुण्यतिथि पर सुबह 10 बजे हवन कार्यक्रम होगा, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पार्टी के किसी बड़े नेता के आने की उन्हें कोई सूचना नहीं है।