फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मतदाताओं को दिलाई शपथ, शहर में निकली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में मतदाताओं को शपथ दिलाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। शिक्षण संस्थाओं ने इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली।
भैसवाल रोड स्थित वीवी डिग्री कॉलेज से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के मुख्य मार्गों से होकर वीवी डिग्री कॉलेज पर रैली का समापन किया गया। छात्र, छात्राओं, शिक्षक और शिक्षिकाओं को मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि मतदान में मजबूत सरकार बनाने हेतु हर व्यक्ति को चुनाव में मतदान करना जरूरी है। 1950 हेल्पलाइन नंबर निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल रुपये या शराब से धमकाने से वोट मांगता है। तो उसकी सूचना तत्काल 100 नबंर पर दें। ताकि उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके। अच्छा कार्य करने वाले 50 बीएलओ, स्वीप के तहत 45 अध्यापकों, 118 स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम केबी सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत भारती, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, मौजूद रहे। हिंदू महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्राचार्या डाक्टर मंजू गर्ग ने छात्राओं, शिक्षको को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर भी कराये गए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मतदाता दिवस पर बच्चों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद मतदान के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया। स्कूल परिसर से एक रैली निकाली गई। इस अवसर पर मलूकचंद, सोमदत्त आर्य, अंकित भार्गव, मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, वसीम खान, पुष्पेंद्र शर्मा, शेखर चौहान, अशोक कुमार, बुधबन शर्मा, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे। आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम ईकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं को मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कराई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने शामली नगर के मौहल्ला बरखंडी, कृष्णानगर, घेरबुखारी में रैली समाप्त हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी रानी तथा डॉ. ओमकार सिंह, प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. एमसी जैन, डाक्टर सतेंद्र आर्य, डाक्टर मनोज कुमार, प्रोफेसर लोकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें