निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया
शामली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला व छात्राओं शिक्षिकाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने महिलाओं को निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरूक किया। शहर जैन कन्या इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला व हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं को मतदान के लिए को प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका व मतदाता जारूकता प्रभारी मुन्नी सिंह, शैला आर्य, तनुसैनी आदि ने शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन निधि जैन मोनिका बंसल ने किया।