जरूरतमंदों को रैन बसेरे में शरण में दी
थानाभवन। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जरूरतमंदों को रैन बसेरों में स्थान दिया जा रहा है। नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि नगर पंचायत के दो कर्मचारी सुरेंद्र व मनीष को सूचना मिली की एक आदमी थानाभवन रेलवे स्टेशन पर सर्दी में पड़ा हुआ ठिठुर रहा है, सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारी ने बुजुर्ग को अपने साथ लेकर पास में ही नगर पंचायत द्वारा बनाये गये रैन बसेरे में पहुंचाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपना नाम मारूफ बताया है।