बच्चों को टीके लगाए गए
झिंझाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे खसरा और रुबेला से बचाव कार्यक्रम के तहत कसबे के स्कूलों में कैप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संत आशाराम इंटर कालेज में 350 छात्र और छात्राओं को डीसैंट में 260 , लाली देवी में 150 बच्चों को खसरा व रुबेला से बचाव के टीके लगाए। टीम प्रभारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की नौ से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया गया है। टीम में पूजा बालियान, शशिबाला, एकता आदि एएनएम का सहयोग रहा है।