शामली। मानव अधिकार संगठन की ओर से रितिका बाल पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के संरक्षक राम कुच्छल तथा उपाध्यक्ष अनुज गौतम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। चिकित्सक डॉ अकरम खान, दंत चिकित्सक डॉ मनीष गर्ग तथा डॉ अर्जुन वर्मा ने बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच की। अध्यक्ष डॉ राजेंद्र गोयल ने कहा कि बदलते मौसम में बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए संस्था की ओर से समय समय पर निशुल्क जांच शिविर लगाकर बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाते है। इस अवसर पर डॉ अजय चौधरी, रामकुमार वर्मा, मोहनलाल गुप्ता, रवि संगल, सरला संगल, बीना गर्ग आदि मौजूद रहे।