हादसे दो ग्रामीण घायल
बाबरी। मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां आकाश पुत्र संजीव व शिव पुत्र जगपाल बुधवार शाम को किसी काम के चलते गांव से बाइक पर बाबरी आ रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह बुटराड़ा लालूखेड़ी में चंदपुरा बाग के समीप पहुंचे, तो उसी समय सामने से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को शामली के सरकारी अस्पताल ले आई। लेकिन, दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। दुघर्टना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सोही का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जबकि, ट्रक कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।