शामली। मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की एक बस को शहर के हनुमान चौक से दोपहर 12.30 बजे भाजपा नेत्री शशि अरोरा, हिंदु जागरण मंच वीरागंना वाहिनी की अध्यक्षा रेखा संगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि संस्था की ओर प्रत्येक माह की चौदस को मां शाकंभरी देवी के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना होती है। मौके पर संदीप सिंघल, विपिन बंसल, राकेश गोयल, अनिल संगल, विरेंद्र बालियान, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण बंसल, डॉ. उमेश कुमार, मेघश्याम, सुरेश चंद्र, साधना संगल, नरेंद्र स्वरूप बिदल मौजूद रहे।