शामली। शामली ब्लाक के गांव खानपुर तलवा माजरा के ग्रामीणों ने डीएम से गांव में विकास कार्य न होने की शिकायत की है। ग्रामीण तरुण मलिक, उज्ज्वल मलिक, सतेंद्र, अंकित, राहुल, सचिन, कृष्ण कुमार, हिमांशु, बबलू आदि ने बताया शिकायत करते हुए बताया कि गांव के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति है। मिड-डे मील की पूरी व्यवस्था नहीं रहती। गांव का तालाब बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। जिसकी आज तक खुदाई नहीं कराई गई। खराब हैंडपंपों का री-बोर नहीं कराया गया है। गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं कराई जा रही है। जब ग्रामीण उसका विरोध करते है तो प्रधान के पति झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने डीएम से विकास कार्यों की गोपनीय जांच कराते हुए प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।