शामली। यूपी सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के कांधला ब्लाक अध्यक्ष पतरोल सिंह ने बताया कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों की 21 सितंबर को बैठक होगी। जिसमें नए वेतन संबंध के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया जाएगा। बैठक का आयोजन कांधला सिंचाई विभाग के बंगले पर होगी। जिसमें एलम व कांधला ब्लाक के सभी सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहेंगे।