फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला गुंबद में 31वां चार दिवसीय विशाल श्रीगणेश महोत्सव 13 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा।
श्री गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील हलवाई व शगुन मित्तल ने बताया कि 31वां विशाल श्री गणेश महोत्सव 13 सितंबर को प्रात: आठ बजे श्री गणेश पूजन व सायं सात बजे भजन संध्या के साथ मोहल्ला गुंबद में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड (ऋषिकेश) से प्रसिद्ध भजन गायिका करूणा दीदी आएंगी। 14 सितंबर की सायं आठ बजे विशाल भगवती जागरण का आयोजन होगा। जिसमें कुमार हरीश (पठानकोट), रवि चंचल (दिल्ली), मास्टर आदर्श शर्मा (पलवल) तथा रतन भारती (सोनीपत) आदि मां भगवती का गुणगान करेंगे। कथावाचक राकेश उपाध्याय रहेंगे तथा मंच का संचालन हिमांशु सैन राही (कांधला) द्वारा किया जाएगा। 15 सितंबर की सायं सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। जबकि 16 सितंबर को विशाल शोभायात्रा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें