झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला निवासी बोबी पुत्र रमेश (22) अपने घर में सो रहा था। बुधवार सुबह सो कर उठने के बाद अचानक घर में निकले सांप ने उसे काट लिया। शोर मचाने पर पीड़ित युवक को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता रमेश ने बताया कि घर के आसपास झाड़ियां उगी हुई है। कई बार नगरपंचायत अध्यक्ष को लिखित में शिकायत करने के बाद भी आज तक मोहल्ले में सफाई नही की गई है।