ऊन।
स्कूलों में यूनिफार्म वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित करते हुए मेहनत व लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 24 बच्चों वह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 16 बच्चों बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। इस अवसर पर सभासद अनुज कुमार रविंद्र कुमार, रमा जिंदल, अश्विनी कुमार, रामकुमार आर्य आदि मौजूद रहे।