एमए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 को
शामली। वीवीपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर वेद कुमारी ने बताया कि कॉलेज के एमए राजनीति विज्ञान की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 22 जून को 8.00 बजे होगी। वहीं, अर्थशास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जून को सुबह नौ बजे आयोजित कराई जाएगी। सभी छात्र और छात्राएं अपना प्रवेश पत्र व पूर्व सेमेस्टर की अंकतालिका साथ लेकर उपस्थित हो। वहीं, प्राचार्य ने बताया कि बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है। सभी पास छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश 23 जून से कराना शुरू करें। सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रमाणपत्रों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।