पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
कांधला।
कस्बे में लगातार हो रहे अतिक्रमण की शिकायत के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया।
पिछले काफी दिनों से कस्बे में अतिक्रमण की शिकायत लगातार कस्बे के लोगों के द्वारा पुलिस के साथ ही अधिकारियों से की जा रही थी। सोमवार को कस्बे में एसपी शामली देव रंजन वर्मा अपनी टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम वहां पहुंचकर ईदगाह ग्राउंड का निरीक्षण किया। उसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी के साथ कस्बे का भ्रमण किया। जगह-जगह कस्बे में अतिक्रमण देखने पर एसपी ने स्थानीय पुलिस को अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जाम की समस्या से जूझ रहे कांधला को मुक्त कराए जाने के लिए छोटी नहर पुल के चौड़ीकरण किए जाने को पीडब्लूडी के अधिकारियों से वार्ता की गई। दोपहर बाद थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने टीम के साथ कस्बे के कैराना रोड, बाईपास, मेन बजार, मरकज वाली मस्जिद, मैन बस स्टेंड, कांधला बुढ़ाना रोड से अतिक्रमण हटाया गया। कस्बे से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान पुलिस को कुछ व्यापारियों के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा।