फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू की 55वी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा विकास योजना का उल्लेख किया। रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर बाबू खान, राम किशोर पारचा, राजेश कश्यप, ज्योति प्रसाद शर्मा, रमन कौशिक, राजेश, प्रवीण पांचाल, लोकेश, नासिर, विनीत, डॉ. लाखन सिंह, अमित, डिंपल शर्मा, जेेेके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें